आग की घटना के बाद दुकान के बाहर मौजूद दुकानदार एवं फायर ब्रिगेड टीम के कर्मचारी। स्रोत संवाद
- फोटो : आग की घटना के बाद दुकान के बाहर मौजूद दुकानदार एवं फायर ब्रिगेड टीम के कर्मचारी। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। बालाजी मंदिर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह एक फास्ट फूड की दुकान में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 10 बजे करीब गांव ऊबटी निवासी गुलशन शर्मा की दुकान में गैस रिसाव होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान के काउंटर समेत अंदर रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। आग की लपटें उठते ही मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
जिसने 10 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया। फायर स्टेशन प्रभारी ब्रजेश सविता ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि दुकान में रखा सामान जलने से दुकानदार को नुकसान हुआ है। आग बुझने के बाद ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।