फिरोजाबाद। बैंककर्मियों की हड़ताल के दौरान एसबीआई पर नारेबाजी करते बैंककर्मी।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। भारतीय स्टेट बैंक समेत पीएनबी, कैनरा बैंक, इलाहाबाद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा बंद रहने से व्यापारियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। अन्य उपभोक्ता भी परेशान दिखे। वहीं, बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी पूरे जनपद की 150 बैंक शाखाएं बंद रहीं। दो दिन में करीब 50 करोड़ रुपये का अनुमानित लेनदेन प्रभावित रहा। चार से पांच हजार चेक क्लियरिंग के लिए अटके रहे। इससे व्यापारी माल मंगाने के लिए भुगतान नहीं कर सके। वहीं, कर्मचारियों को समय से वेतन भी नहीं मिल पाया।
बैंक कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि नई पेेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाए। हड़ताल के दौरान विनोद कुमार जैन, इंद्रेश चौहान, अवनेश कुमार, लाल वाष्णेय, डिप्टी सिंह, सौरभ गुप्ता, रेमा पाल, सुरजीत कुमार, शिवचरन, जेके जैन, सुरेशचंद्र तौमर, अमर सिंह, रामप्रकाश, चक्रेश जैन आदि उपस्थित रहे।