फिरोजाबाद। महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छ
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमजी शिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता एवं अध्यक्ष बृजेश्वर प्रसाद बंसल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर प्रस्तुति दी। इसके बाद बच्चों ने मनमोबक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। राधाकृष्ण का नृत्य सराहनीय रहा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर भी नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाए मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रधानाचार्य नीलम शुक्ला ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान राजेंद्र कुमार जैन राजा, संजय कुमार, दिनेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।