शिकोहाबाद। जम्मू में सीआरपीएफ में तैनात जवान ने अपनी ही पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। अब पत्नी पर पूर्व में किए गए केस को वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। केस वापस न लेने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने थाना शिकोहाबाद में एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति समेत उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोप है कि विवाहिता अपने पति के अवकाश पर घर आने के कारण 15 जनवरी 2026 को अपनी ससुराल पहुंची। जहां उसने वीडियो डिलीट करने की मांग की। जिस पर पति समेत सास, ससुर ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद