फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेतों में दिखा मगरमच्छ, एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम ने किया रेस्क्यू

Wed, 12 Aug 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना के गांव नगला रामा में निकले मगरमच्छ को पिजरे में बंद करने के बाद मौजूद अ​धिकारी एवं ग्रा - फोटो : जसराना के गांव नगला रामा में निकले मगरमच्छ को पिजरे में बंद करने के बाद मौजूद अ​धिकारी एवं ग्रामीण। स्रोत वन विभाग
विज्ञापन
जसराना। क्षेत्र के गांव नगला रामा के पास खेतों में मगरमच्छ के आने से गांव के लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में लोगों ने गांव के करीब मगरमच्छ के पहुंचने की सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर मगरमच्छ से दूर करते हुए एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर रात्रि में ही टीम गांव में पहुंची और मगरमच्छ को पिंजरे में कैद कर लिया। टीम ने मगरमच्छ को झाल गोपालपुर नहर में छोड़ा है।
विज्ञापन

मंगलवार की 11 बजे के करीब वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से एसओएस एवं वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी आशीष कुमार ने बताया गांव में मौजूद बंबा से होकर मगरमच्छ खेतों तक पहुंच गया था। रेस्क्यू करते हुए मगरमच्छ को पकड़कर उसे झाल गोपालपुर नहर में छोड़ा गया है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। इस समय खेतों में धान की फसल होने के चलते बंबा एवं नहर में मौजूद मगरमच्छ खेतों तक आ जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें