फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 22 Aug 2016 11:35 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एका के नगला मेवा की है घटना, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

देर रात आरोपियों ने घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

मकान की छत पर सो रहे युवक की रविवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पीएम के जिला अस्पताल भेज दिया। एका पुलिस ने उजनेश के पिता पन्नालाल की तहरीर पर सर्वेश, अवधेश, विमलेश और अनेक पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एका थाना क्षेत्र के गांव नगला मेवा निवासी उजनेश कुमार यादव (25) पुत्र पन्नालाल यादव रविवार रात को मकान की छत पर सो रहा था। तभी गांव के ही सर्वेश, अवधेश, विमलेश और अनेक सिंह ने मकान की छत पर चढ़ कर उजनेश की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से भाग गए। उधर मृतक उजनेश की मौसी के बेटे सुशील ने बताया कि पन्नालाल का होडल सिंह से 16 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बात को लेकर होडल सिंह पक्ष पन्नालाल से रंजिश मानता है। आरोपियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब उजनेश घर पर अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के सामने उठी तीसरे बेटे की अर्थी
उजनेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। तीन माह पूर्व नौ मई 2016 को उसका विवाह हुआ था। बड़े भाई ओमकार की मौत पिछले दो वर्ष पूर्व हुई थी, जबकि दूसरे नंबर के भाई करु की मौत 12 साल पूर्व सड़क हादसे में हो गई थी। अब उजनेश के बाद एक ही बेटा बचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें