फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को पीटकर फेंका, कार लेकर फरार

Mon, 22 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा। चालक को मारपीटकर लहूलुहान करके फेंक दिया। इसके बाद कार, सात हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाकर उसके घर वालों को सूचना दी है।
विज्ञापन

ग्वालियर जिले के साठीपुर का राजू (28) पुत्र अनंतराम रविवार को ट्रेवल एजेंसी की कार भाड़े पर लाया था। उस पर सवार लोगों ने चित्रकूट के लिए कार की बुकिंग की थी। रास्ते में कहीं कार सवार लुटेरों ने चालक राजू को पीटकर मरणासन्न कर दिया और कार से नीचे फेंक कर उसकी जेब से सात हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

सोमवार को सुबह यहां चिल्ला रोड पर श्रीनाथ विहार के पास खून में लथपथ राजू बेहोशी हालत में पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे गंभीर चोटों के निशान थे। वहां से गुजर रहे चिल्ला थानाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक ने उसे अपनी जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर चालक ने पूरी जानकारी दी। बताया कि हमलावरों ने रात को राड से उसके सिर व चेहरे पर वार करने के बाद मृत समझ कर पानी भरी खंती में फेंक दिया था। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि घटना की सूचना ग्वालियर स्थित ट्रेवल एजेंसी व चालक के परिजनों को दी गई है। वाहन चोरों ने कार ग्वालियर से बुक कराई थी। लिहाजा ग्वालियर पुलिस ही इसकी विवेचना करेगी। फिलहाल सिविल लाइन चौकी प्रभारी को जांच करने और कार बरामदगी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें