फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्याकर शव कुएं में फेंका

Sat, 27 Aug 2016 12:56 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
युवक की हत्याकर शव कुएं में फेंका - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, परिवारीजनों का कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लतुर्रा में गुरुवार शाम एक युवक की रंजिशन पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को गांव के पास कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए। परिवारीजनों ने तहरीर देते हुए कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर शव को कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेजा है।
थाना नगला सिंघी के गांव दारापुर निवासी विनोद यादव उर्फ वीके (30) पुत्र अमर सिंह यादव को गुरुवार सायं सात बजे करीब टीटा पुत्र सुभाष चंद्र पचौरी निवासी गांव लतुर्रा ने फोन कर अपने घर बुलाया था। परिवारीजनों के मुताबिक वह फोन आने पर घर बताकर गया था। विनोद के पास भैंस खरीदने को करीब 40 हजार रुपये भी रखे हुए थे। जब विनोद काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन हर संभव स्थान पर तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

 शुक्रवार को परिवारीजनों के हत्थे राजू चढ़ गया। परिजनों ने विनोद की जानकारी करते हुए जमकर पीटा तथा उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने लतुर्रा के समीप बेनीप्रसाद के खेत में स्थित कुएं में एक शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र विनोद के रूप में की। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। दोनों गांवों में तनाव की स्थित को लेकर व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले सुबह परिवारीजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कोतवाली में जमकर हंगामा किया था।

दो दिन पूर्व हुआ था झगड़ा
बुधवार सायं पांच बजे करीब गांव लतुर्रा निवासी विष्णु पचौरी व कृष्णकांत पचौरी, राजू  व अभिषेक के साथ ताश खेलने को लेकर विनोद का झगड़ा हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक विनोद ने विष्णु पचौरी को जूतों से पीटा था। इसके चलते उक्त लोग विनोद से रंजिश मानने लगे थे।
विज्ञापन


रंजिशन युवक विनोद की हत्या की गई है। परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर  हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार  कर जेल भेजा जाएगा।
 - राजीव यादव, इंस्पेक्टर, टूंडला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें