फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवक की हत्या, शव टूंडला में फेंका

Mon, 17 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद के निकट झाड़ियों में युवक का शव बरामद हुआ। युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाया भी गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फीरोजबाद भेजा है। 
विज्ञापन

 मोहम्मदाबाद में कुछ बच्चों ने रविवार को गांव के बाहर स्थित तालाब के झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक करीब 25-30 साल का है। उसके दोनों पैर सफेद अंगोछे से बंधे थे। शव के गले में भी कोई कपड़ा बंधा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गला दबाकर हत्या की गई। शव की पहचान छिपाने के लिए उसे कंडे, बाजरे और करब से जलाया गया। मृतक युवक के शव को जंगली जानवरों ने नोंच लिया था। माना जा रहा है कि युवक की हत्या दो दिन पहले हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें