फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला टोल प्लाजा पर मारपीट और तोड़फोड़

Thu, 23 Mar 2017 12:37 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
टूंडला टोल प्लाजा पर मारपीट और तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई भाजपा नेता की हत्या के बाद आगरा से शव को गांव लेकर जा रहे परिजनों से टोलकर्मियों ने अभद्रता कर दी। मामले को पुलिस न संभाला इस बीच ग्राम प्रधान से भी टोलकर्मियों ने अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीण भड़क गये। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने टोलकर्मियों को दौड़ा लिया तथा टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व कई थानों के पुलिस फोर्स ने स्थित को संभाला।
 उसायनी निवासी भाजपा नेता राहुल पचौरी 28 की यमुना एक्सप्रेस-वे पर हत्या कर दी गयी थी। परिजन उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सायं सात बजे करीब शाम को आगरा से गांव ले जा रहे थे। थाना प्रभारी अरुणकुमार सिंह ने टोल प्लाजा पर एक लेन को खाली करा दिया था। शव लेकर एंबुलेंस व अन्य वाहनों में सवार परिजन टोल प्लाजा पर पहुंचे तभी एंबुलेंस के आगे चल रही परिजनों की गाड़ी को टोल प्लाजाकर्मियों ने रोक लिया। जहां टोल देने को लेेेेकर उनमें विवाद हो गया।
विज्ञापन

  इतना ही नहीं एक टोलकर्मी ने कार सवार परिजनों से अभद्रता कर दी। इस पर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर ने मामला संभाला तथा भाजपा नेता के शव व अन्य के वाहनों को गुजार दिया। कुछ समय में पीछे से शव के साथ ही आ रहे उसायनी के प्रधान दीपक राजौरिया वहां पहुंचे तो टोलकर्मियों ने वसूली के लिए उनसे भी अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। ग्रामीण लाठी-डंडे आदि लेकर टोल प्लाजा पर पहुंच गये। आते ही ग्रामीणों ने टोलकर्मियों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

  ग्रामीणों ने टोलकर्मियों से मारपीट करते हुए टोल प्लाजा के दो बूथ भी क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी संजीव वाजपेयी व टूंडला सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण मौके से भाग गए। घटना जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, वृंदावनलाल गुप्ता के अलावा अन्य भाजपाई भी मौके पर पहुंच गए थे। टोल मैनेजर प्रमोद शुक्ला का कहना है कि 50-60 लोगों ने टोलकर्मियों से मारपीट की है तथा तोड़फोड़कर टोल फ्री करा दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी। एसपी सिटी संजीव बाजपेयी का कहना है कि टोल प्लाजा पर हुई घटना में अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आयी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें