फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू के अवैध खनन में शामिल 71 ट्रक सीज

Thu, 23 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
खनन। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अवैध बालू खनन की तमाम शिकायतों के बाद एसडीएम जलालपुर के नेतृत्व में विशेष टीम ने आलापुर तहसील के कम्हरियाघाट पर मंगलवार देररात छापेमारी की। इससे वहां भगदड़ मच गई। टीम ने बालू से भरी 8 ट्रक मौके से बरामद कर लिया। जबकि 63 खाली ट्रक भी मौके पर खड़ी मिली। एक जेसीबी भी मौके से मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी 72 वाहनों को अभिरक्षा में ले लिया। मामले में  राजेसुल्तानपुर थाने में तैनात दरोगा सबरुद्दीन की तहफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की 
कार्रवाई की गई। पिछले कुछ दिनों से टांडा, हंसवर, राजेसुल्तानपुर व हंसवर थाना क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों से अवैध बालू खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी।
विज्ञापन


पूर्व में की गई इक्का दुक्का छापेमारी के बाद विधानसभा चुनाव व मतगणना का दौर समाप्त होते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पहले तहसील प्रशासन में फेरबदल किया। इसके बाद जलालपुर में तैनात की गईं एसडीएम शालिनी प्रभाकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की।

इसमें खनन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी फैजाबाद डॉ गौतम कुमार दिनकर को भी शामिल किया गया। दिनकर मंगलवार शाम को फैजाबाद से अकबरपुर पहुंचे, और इसके बाद एसडीएम जलालपुर के साथ राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट की तरफ निकल गए।

एसडीएम आलापुर पंकज श्रीवास्तव, सीओ आलापुर आरके सिंह तथा तहसीलदार आलापुर राजकुमार के अलावा राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ हो लिए। सभी अधिकारियों ने एक साथ देर रात करीब 1 बजे सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर छापा डाल दिया।

इससे वहां अफरा तफरी मच गई। आधी रात के बाद हुई इस छापेमारी में हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन बालू लदी 8 ट्रक टीम ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। नदी तट से कुछ दूरी पर ही 63 अन्य ट्रक भी लावारिस दशा में मिली।

इससे इनके भी खनन में लिप्त होने की आशंका प्रकट हुई। किसी वाहन पर चालक मौजूद नहीं था। मौके से एक जेसीबी मशीन भी बरामद किया। बाद में सभी 72 वाहनों को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। 

इस मामले में फैजाबाद के क्षेत्रीय खनन अधिकारी डॉ गौतम कुमार दिनकर ने बताया ‌‌की संबंधित मामले में केस दर्ज कराया जाएगा। इस बारे में आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अवैध खनन जैसे मामलों पर प्रशासन की लगातार नजर रहेगी।

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा ‌की अवैध बालू खनन के किसी भी मामले की शिकायत मिलने पर तत्काल छापेमारी कराई जाएगी। पूर्व में भी कई घाटों पर छापेमारी कराई गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इस बीच रात में सूचना मिलने पर कराई गई छापेमारी में यह सफलता प्राप्त हुई।

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट पर पकड़े गए अवैध बालू खनन के मामले में एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजेसुल्तानपुुर थाने के प्रभारी अनिल यादव को लाइन हाजिर कर दिया।

गौरतलब है कि मंगलवार रात कम्हरियाघाट पर हुई छापेमारी में अवैध बालू खनन का मामला पकड़ा गया था। इसी को लेकर एसपी ने इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात राजेसुल्तानपुर थाना प्रभारी अनिल को लाइन हाजिर करते हुए उपनिरीक्षक संदीप सिंह को थानाध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें