फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव

Mon, 09 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिवारीजन।
विज्ञापन
 देर रात घर से लापता किशोरी का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया कि कि किशोरी शौच करने गई थी।
विज्ञापन

थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर निवासी पूजा पुत्री राजेंद्र वाल्मीकि रविवार देर रात घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। देर रात तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की। इस पर उसका शव माल गोदाम के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। किशोरी का शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी फीरोजाबाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पूजा के पिता राजेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि वह नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारी है। उसकी बेटी रात को शौच करने गई थी। संभवत: तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष जीआरपी फीरोजाबाद का कहना है कि किशोरी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें