फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में विकलांग युवक सहित दो की मौत

Mon, 09 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिवारीजन।
विज्ञापन
उसायनी के समीप ट्रक की चपेट में आने से हाईवे पार कर रहे युवक की मौत हो गई। वहीं शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे के समीप बस की जद में आकर विकलांग युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू प्रीतमनगर निवासी गुलशन कुमार (18) पुत्र चाबी सिंह अपनी बुआ मुन्नीदेवी के घर से अपने ताऊ के बेटे दुर्गेश पुत्र लालता प्रसाद निवासी हिमायूंपुर के साथ बाइक पर सवार होकर दोपहर को घर लौट रहा था। दुर्गेश ने गुलशन को उसायनी चौराहे पर बाइक से उतार दिया और चला गया। यहां गुलशन हाईवे पार कर रहा था, तभी आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने गुलशन को चपेट में ले लिया। इधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्गेश ने बताया कि गुलशन की मां शारदा देवी की 20 दिन पूर्व ही बीमारी के कारण मौत हुई थी।
शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे पर बस की चपेट में आने से विकलांग युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बस रोककर चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शनाख्त के प्रयास किया लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें