फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ट्रांसफार्मर से तार, तेल चोरी कर ले गए चोर

Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
ट्रासंफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बा के थाना नगला खंगर के अंतर्गत गांव नगला मुकुंद में रात के अंधकार में अज्ञात चोर सात नलकूपों के ट्रांसफार्मरों को नीचे गिराकर उसमें से तेल व तांबा चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग व पुलिस को सूचना दी, परंतु पुलिसकर्मी सूचना देने वाले को ही हड़का कर वापस लौट गए।
विज्ञापन



गांव नगला मुकुंद में जिन सात ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी हुआ है, उसमें एक सरकारी नलकूप व छह निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर शामिल हैं। प्रेमनरायण, सुरेंद्र, दलवीर के खेतों पर सबमर्सिबल पंप लगी थी, जिन पर 25 किवा. के ट्रांसफार्मर रखे थे। सरकारी नलकूप पर 63 किवा. का ट्रांसफार्मर लगा था, जिससे गांव को विद्युत सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने के कारण आलू व गेहूं की फसल की सिंचाई करने के लिए किसान परेशान हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्राइवेट ठेकेदार की मिलीभगत से ट्रांसफार्मर का तेल व तांबा चोरी हुआ है।
इस संबंध में सिरसागंज डिवीजन के एक्सईएन बीपी कठेरिया का कहना है कि ट्रांसफार्मर से कॉइल व तेल चोरी होने की सूचना मिली थी। मौका मुआयन किया है, जिसमें करीब तीन से चार लाख का नुकसान हुआ है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें