फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग की डिसकनेक्शन टीम पीटी

Thu, 23 Jun 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
मारपीट की घटना के बाद लोग एकत्रित हो गए
विज्ञापन
बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट कर बाइक, रुपये और सरकारी दस्तावेज छीन लिए। सूचना पर पहुुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग खड़े हुए। घायल कर्मचारियों ने मेडिकल कराया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएन विद्युत फीडर पर तैनात डिसकनेक्शन टीम के ठेका कर्मचारी बंटू यादव, मनोज यादव, मनोज राठौर और कमल राठौर जेई अखिलेश के साथ गुरुवार दोपहर मथुरा नगर के बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे थे। टीम ने बकायेदार राजकुमारी पत्नी कालीचरन का कनेक्शन काट दिया। इस पर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और टीम का विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद लोगों की विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियोें के बीच हाथापाई हो गई। इसको लेकर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों ने विद्युत कर्मचारियों को घेर लिया और पिटाई करते हुए नकदी, बाइक और सरकारी अभिलेख छीन लिए। उधर, कर्मचारियों के साथ मारपीट की सूचना पर विभागीय अधिकारियों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करा घायल विद्युत कर्मचारियों को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां मेडिकल कराया गया। वहीं जेई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने बबलू पुत्र मुन्नालाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट किए जाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज  कर लिया है। थानाध्यक्ष उत्तर का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें