फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक के शव का पुलिस ने करा दिया था अंतिम संस्कार

Mon, 12 Sep 2016 12:47 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
लापता युवक के शव का पुलिस ने करा दिया था अंतिम संस्कार - फोटो : Logo
विज्ञापन
सिरसागंज से भैंस लेने गए युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने शव को जनपद आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में फेंक दिया। इसका खुलासा रविवार को डौकी थाने से पीड़ित परिवारीजनों के पास पहुंचे फोन से हुआ। पीड़ित परिवारीजनों ने मृतक की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर की थी।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर आसफाबाद निवासी पन्नालाल पुत्र भगवान सिंह 25 जुलाई को 65 हजार रुपये लेकर सिरसागंज से भैंस खरीदने के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। विगत दिवस परिवारीजनों ने अखबार में पन्नालाल का फोटो छपवा दिया। रविवार सुबह परिवारीजनों के पास डौकी थाने से फोन पहुंचा, तो पन्नालाल के परिवारीजन डौकी थाने पर पहुंच गए। यहां डौकी पुलिस ने एक अज्ञात शव के पकड़े दिखाए। कपड़ों के आधार पर पीड़ित परिवारीजनों ने मृतक की शिनाख्त पन्नालाल के रुप में कर ली। पुलिस ने परिवारीजनों को बताया कि पन्नालाल का शव 25 जुलाई की रात क्षेत्र के नहर किनारे मिला था और 29 जुलाई को पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पीड़ित परिवारीजनों ने युवक के लापता होने की तहरीर न तो सिरसागंज पुलिस को दी थी और न ही रसूलपुर पुलिस को।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें