नूरपुर में ग्राम शादपुर गुलाल में एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव शादपुर गुलाल निवासी प्रेम सिंह अपने बेटे की करतूत को लेकर काफी परेशान था। शनिवार शाम को खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। रविवार की सुबह वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। चारपाई के पास ही सल्फास की एक शीशी पड़ी थी और कुछ गोलियां इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र सत्यपाल की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।