फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप 

Sat, 26 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
मौके पर पुलिस फोर्स के साथ भीड़ पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना रसूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत भारत टाकीज के समीप सर्विस रोड पर लावारिस हालत में सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ भीड़ एकत्रित हो गई। आधा घंटे तक डॉग स्क्वॉयड टीम का इंतजार करने के बाद एसओ ने खुद उसे खोला। उसमें कागजात निकले। सूटकेस आगरा के कर्मचारी भविष्यनिधि विभाग में तैनात प्रवर्तन अधिकारी का था। थानाध्यक्ष ने उन्हें थाने बुलाकर सूटकेस सौंपा। 
विज्ञापन

आगरा के थाना सिकंदरा निवासी राकेश कुमार पुत्र रेवारी लाल भविष्य निधि कार्यालय (ईपीएफ) में प्रवर्तन अधिकारी हैं। उन पर फीरोजाबाद एवं मैनपुरी जिले का प्रभार है। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे फीरोजाबाद के लिए कार से निकले थे। जिला अस्पताल के सामने गाड़ी को रोकने पर एक अधेड़ सहित दो युवकों ने गाड़ी में ऑयल निकलने की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत गाड़ी का बोनट खोलकर चैक किया। तभी कोई कार के पीछे की सीट पर रखे सूटकेस को पार कर गया। गाड़ी से सूटकेस गायब होने की उन्हें भनक तक नहीं लगी। वह सीधे दबरई स्थित सीएमओ और बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां सूटकेस गायब देखकर दंग रह गए। इधर, गाड़ी से सूटकेस पार करने वाले शातिरों ने उसे भारत टाकीज के पास सर्विस रोड पर डाल दिया। हाईवे के किनारे लावारिस सूटकेस पड़े होने की जानकारी पर रसूलपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। डॉग स्क्वॉयड का आधा घंटे तक इंतजार करने के बाद एसओ विनोद पायल पहुंचे। सूटकेस को करीब से देखने के बाद सिपाही से खोलने को कहा तो युवक ने उसे खोल दिया। कागज देख पुलिस उसे अपने साथ ले गई। डायरी में मिले मोबाइल नंबर से प्रवर्तन अधिकारी को बुलाकर सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव की मौजूदगी में सौंप दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें