फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के किराना व्यापारी से 5.50 लाख लूटे

Sat, 13 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर से तकाजा वसूलकर आ रहे आगरा के किराना व्यापारी से अरांव के पास तीन बदमाशों ने 5.50 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने शोरगुल किया तो अन्य लोग पहुंच गए। लुटेरों की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


किराना व्यवसायी रामगोपाल गुप्ता निवासी कर्मयोगी, कमला नगर आगरा अपनी शिफ्ट कार से ड्राइवर के साथ सीतापुर तकाजा वसूलने गए थे। शुक्रवार को आगरा लौटते समय अरांव के पास उन्होंने लघुशंका के लिए कार को रोक लिया। तभी तीन बदमाशों ने उनके ऊपर हथियार तान दिए।

कार में बैठने के बाद उन्होंने रामगोपाल को कब्जे में कर लिया और ड्राइवर से कार चलाने को कहा। इसके बाद व्यवसायी की पिटाई कर गाड़ी में रखे 5.50 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश कार को ग्राम बनीपुर के पास रुकवाकर भाग निकले। रामगोपाल ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग पहुंच गए। कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


व्यापारी ने मैनपुरी रोड स्थित जेएस यूनीवर्सिटी के पास से एक व्यक्ति के मोबाइल से पुत्र दीपक गुप्ता को घटना की जानकारी दी। दीपक ने शिकोहाबाद के व्यापार मंडल नेता अजय मित्तल को घटना से अवगत कराया। इस पर अजय मित्तल अन्य व्यापारी नेताओं के साथ पहुंच गए। सूचना पर पुलिस आ गई। लेकिन मामला दो थानों के बीच का होने की वजह से व्यापारी बगैर रिपोर्ट दर्ज कराए ही लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें