फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद किया।
विज्ञापन
 चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए हरियाणा से कार द्वारा लखनऊ ले जाई जा रही लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद कर ली। पकड़ी गई शराब का बाजार मूल्य तकरीबन पांच लाख रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर नौशहरा के निकट शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक आरवी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार को रोककर जांचा गया तो कार के अंदर और डिग्गी से शराब का जखीरा बरामद हुआ। वहीं कार से पुलिस ने पीलकराम निवासी खितबाड़ी रोहतक, हरियाणा और मोनू उर्फ काला पुत्र रमेशचंद्र निवासी मांडोरी, झज्जर, बहादुरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई इस शराब का बाजार मूल्य पांच लाख रुपये बताया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि शराब चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें