फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल्या नगर में दहशत, स्कूल नहीं गए बच्चे

Sat, 03 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
बालिका, जिसका अपरण का प्रयास हुआ
विज्ञापन
उत्तर थाना क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित मोहल्ला कौशल्या नगर से शुक्रवार दोपहर छात्रा के अपहरण के प्रयास के बाद शनिवार को क्षेत्र की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को दहशत के कारण पीड़ित छात्रा स्कूल नहीं गई, वहीं क्षेत्र के अधिकांश बच्चे भी स्कूल नहीं गए। उधर, पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को बाइक सवार युवती और युवक ने अवधेश की पुत्री मोहनी का स्कूल से लौटने के दौरान अपहरण का प्रयास था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपहर्ताओं की तलाश भी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, देर शाम अवधेश द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ छात्रा के अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष उत्तर का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। 

किराए के मकान में निवास करता है अवधेश
पीड़ित अवधेश की मानें तो वह मूल रूप से थाना फरिहा के गांव गुहाना का है। उस पर दो पुत्रों के साथ एक पुत्री मोहनी है। वह क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। उसकी किसी की कोई रंजिश भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें