फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा की जगह पेपर दे रहे युवक को पकड़ा, छोड़ा

Thu, 16 Mar 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं गुरुवार को जिले के 188 केंद्रों पर शुरू हुई। दो  पालियों में हिंदी की परीक्षा संपन्न कराई गई। पहले दिन ही नकलचियों पर मेहरबानी बरती गई। प्रभावशाली केंद्र व्यवस्थापकों के आगे सचल दलों की नहीं चली। डीआईओएस भी कालेज संचालकों की मनमानी रोकने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

हाईस्कूल हिंदी की पहली पाली में पंजीकृत 46848 परीक्षार्थियों में से 40655 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आए।  पहले दिन 6193 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 143 में से 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इस दौरान झपारा स्थित एक इंटर कालेज में जीजा की जगह पेपर दे रहे युवक को सचल दस्ते ने पकड़ लिया। सचल दस्ते ने थाने के सुपुर्द कर दिया, मगर वहां से छोड़ दिया गया। संकलन केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक ने सूचना भी नहीं दी। वहीं, आश्रम पद्धति स्कूल पैढ़त में एक छात्र को मोबाइल से बातचीत करते हुए सचलदस्ता प्रभारी केके  यादव ने पकड़ा। मगर केंद्र व्यवस्थापक ने लिखित रिपोर्ट में फोन को स्वीच आफ बताया है। ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षक को केंद्र से हटा दिया गया। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने विवेकानंद इंटर कालेज बड़ा गांव मे छात्रा को मोबाइल के साथ पकड़ा। मगर केंद्र व्यवस्थापक ने रिपोर्ट बदल दी। शिवआदर्श इंटर कालेज में एक नकलची पकड़ा गया।
बीएसए का सचल दस्ता पहले दिन फेल
परीक्षा के पहले दिन बीएसए का सचल दस्ता फेल हो गया। बीएसए सचिदानंद की गाड़ी खराब हो गई, जिस कारण वह दूर के स्कूलों में भ्रमण नहीं कर सके।
मम्मी की जगह परीक्षा देने आई युवती
जसराना। जीजीआईसी में छात्रा अपनी मां की जगह परीक्षा देने के लिए आई। वह शिक्षकों से परीक्षा देने की जिद करने लगी। मगर शिक्षकों ने स्पष्ट कह दिया कि परीक्षा वही देगा, जिसका फार्म भरा गया है।
विज्ञापन

शिकायत पर दौड़ा सचलदस्ता
मां गंगादेवी इंटर कालेज मक्खनपुर में नकल होने की शिकायत फोन पर डीआईओएस को मिली। उन्होंने सचल दस्ते को सूचना दी, सचल दल भी पहुंच गया। हालांकि सूचना झूठी निकली।  
 हिंदी शिक्षकों की लगी थी ड्यूटियां
मक्खनपुर। कारगिल अमरशहीद इंटर कालेज में हिंदी की परीक्षा में हिंदी के शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई। सचलदस्ता प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने शिक्षक को ड्यूटी से हटाकर दूसरे की तैनाती की। जीडी इंटर कालेज में भी हिंदी की शिक्षिका शालिनी गुप्ता ड्यूटी करती मिलीं। राजकुमारी कपूरीदेवी जनता इंटर कालेज में भी हिंदी विषय की शिक्षिका रजनी एवं साधना की ड्यूटी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें