फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महिलाओं सहित पांच युवकों को भेजा जेल

Thu, 06 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
तोड़फोड़ के मामले में कइयों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
 ठेकों पर तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी में पुलिस ने आठ महिला और पांच युवकों को नामजद करते हुए करीब 50 अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं 13 लोगों को दक्षिण पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शराब कारोबारी ब्रजेश द्वारा दक्षिण पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि स्टेशन रोड स्थित उसके देसी शराब के ठेके पर कुछ महिलाआें और युवकों ने धावा बोल दिया था। एक लाख रुपये की शराब और एक लाख रुपये नकद तथा होटल मोनार्क के मालिक हरवंश शर्मा के बीयर के ठेके से करीब एक लाख रुपये की बीयर की बोतलों को तोड़ने के साथ ही कुछ नकदी लूट कर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर दक्षिण पुलिस ने आरोपी महिलाओं और युवकों के खिलाफ तोड़फोड़ और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही सभी को जेल भेज दिया। वहीं, लाइनपार पुलिस ने शराब कारोबारी ब्रजेश की तहरीर पर तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट तथा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें