बालक की मौत के बाद विलाप करते परिवारीजन
एटा रोड स्थित नगला कुंवर प्रसाद निवासी चरन सिंह यादव की पुत्री पूजा की शादी जितेंद्र पुत्र दिनेश चंद्र निवास नगला हरीसिंह थाना नगला खंगर के साथ स्टेशन रोड स्थित गिरजा गेस्ट हाउस में थी।
गुरुवार की रात साढ़े 11:30 बजे बरात चढ़कर गेस्ट हाउस के गेट पर पहुंची। शादी समारोह में फ्लावर लांचर में मिक्स क्रैकर्स (चिलकना और फूल) भरे गए। इसका संचालक इसे ऊपर करता इससे पहले अचानक प्रेशर छूट गया और तेज आवाज के साथ उसमें भरा हल्का बारूद सामने खड़े 12 वर्षीय गुलशन पुत्र मनोज के जा लगा। वह जमीन पर गिर पड़ा।
परिवारीजन उसको उपचार के लिए ले जाते तब तब उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुलशन का चेहरा भी झुलस गया। वहीं पास खड़े फोटोग्राफर मोनू, लड़की का मामा रामसुंदर, अरुण, शौकत, गुड्डू आदि घायल हो गए। बालक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। विवाह समारोह की खुशियां भी मातम में बदल गईं।