फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गोली मारकर हत्या 

Mon, 13 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद विलाप करते परिवारीजन
विज्ञापन
 थाना अंतर्गत गांव नगला गंगे में दबंगों ने चौथ न देने पर पशु व्यापारी के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग की। फायरिंग में एक गोली व्यापारी की पत्नी को लग गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  व्यापारी ने चार लोगों के खिलाफ  पत्नी की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव नगला गंगे निवासी रघुवीर सिंह पुत्र फूलन सिंह पशुओं का व्यापार करते हैं। आरोप है कि गांव के भूरा, एलम सिंह, बबलू एवं मनोज रघुवीर सिंह चौथ मांग रहे थे। चौथ नहीं देने पर आरोपियों द्वारा रघुवीर के साथ गालीगलौज आदि की जा रही थी। वहीं दस जून को आरोपियों ने रघुवीर को पीटा था। हालांकि गांव वालों ने पंचायत कर मामला रफा-दफा कर दिया। रविवार देर रात आरोपी हथियारों से लैस होकर रघुवीर के घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली गलौज करते चौथ मांगी। विरोध करने पर रघुवीर को पीट दिया। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में रघुवीर तो बच गया लेकिन एक गोली उसकी पत्नी केशवती को लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में जगार हो गई। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रघुवीर की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें