फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के हमले से घायल वृद्धा ने तोड़ा दम

Sun, 20 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई
विज्ञापन
पड़ोसी द्वारा चाकू के हमले से घायल वृद्धा की रविवार सुबह उपचार के  दौरान मौत हो गई। महिला की मौत होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज  कर लिया है।
विज्ञापन


नारखी थाना क्षेत्र की पचवान कालोनी निवासी सुमन ने 17  मार्च को अपनी पत्नी सरोज पर चाकू  से हमला कर दिया था। सरोज की चीखपुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी देवी (55) पत्नी लाल सिंह मौके पर पहुंची और बीचबचाव कराने का प्रयास करने लगी। तभी सुमन ने लक्ष्मी पर भी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके चलते सरोज और लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी सुमन मौके से भाग गया।

जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों ने दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां रविवार सुबह लक्ष्मी ने दम तोड़  दिया। वहीं सरोज जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। लक्ष्मी की मौत की  खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया और परिवार के साथ कालोनी के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं नारखी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कराते हुए परिवारीजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध संबंध के शक में किया था हमला
पति द्वारा चाकू के किए गए हमले में घायल सरोज का आरोप है कि उसका पति उस पर शक करता था। उसने आरोप लगाया था कि सरोज के किसी अन्य युवक से विवाहेतर संबंध है। इसी बात को लेकर दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। तभी आरोपी ने सरोज और लक्ष्मी पर चाकू से हमला किया था।

पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया
उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ने वाली लक्ष्मी अपने पीछे पांच बच्चों  को रोता बिलखता छोड़ गई है। लक्ष्मी के परिवार की हालत भी अच्छी नहीं है।  वह बच्चों के साथ काम करकर किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें