फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर बरातियों ने पीटे घराती, पांच घायल

Sat, 23 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
बरात में मारपीट के बाद घायल इलाज कराते हुए
विज्ञापन
वरमाला के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर बराती और घरातियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। ऐसेे में शादी की रस्मों को रोक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। घायलों को अस्पताल भेजकर पुलिस की मौजूदगी में शादी कर रस्में पूरी कराई गई।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी भारत सिंह की पुत्र अन्नू की शादी स्टेशन रोड स्थित शंखवार धर्मशाला से हो रही थी। बरात अछल्दा के रमपुरा गांव से आई थी। दरवाजे की रस्म के दौरान बरातियों ने युवतियों के ऊपर रंग का स्प्रे डाल दिया। इसको लेकर बरातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। यहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद वरमाला के कार्यक्रम के दौरान बरातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में कन्या पक्ष से धर्मेंद्र पुत्र रमेश, रिंकू पुत्र आदेश, गौरव पुत्र नारायन, श्याम पुत्र नाथूराम, नंदू पुत्र रमेश घायल हो गए। इधर, मारपीट के बाद आरोपी बराती भाग खड़े हुए। घटना के बाद कन्या पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने दूल्हा और उसके परिजनों को बंधक बनाकर आरोपी बरातियों का बुलाने की मांग कर दी। तभी सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, पुलिस ने अपनी मौजूदगी में फेरों के साथ अन्य रस्मों को पूरा करा अन्नू की विदाई की रस्म को पूरी कराई। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आती है तो मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें