फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर फटा, मकान ध्वस्त, पांच घायल 

Sat, 02 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
घायल महिला से जानकारी लेते भाजपा नेता प्रो. एसपी सिंह बघेल
विज्ञापन
गांव सिकंदरपुर में लीक होते गैस सिलेंडर में यकायक आग लग गई। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही सिलेंडर फट गया। हादसे में हादसे में पांच लोग झुलस गए और मकान ध्वस्त हो गया। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

 नारखी थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी जोगेंद्र की पत्नी नीरज शनिवार सुबह आठ बजे खाना बना रही थी। नीरज के पास उसके पड़ोस में रहने वाली सुमन पत्नी राजेश, रेनू पत्नी कुंवरपाल बैठी थी। खाना बनाते समय सिलेंडर लीक कर रहा था और इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ ही देर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसके चपेट में आने से तीनों महिला झुलस गई। आग की चपेट में घिरी रेनू, नीरज और सुमन को बचाने के लिए अश्वनी पुत्र राजेंद्र और अर्जुन पुत्र देशराज सिंह ने प्रयास किए लेकिन तभी तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया और मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मकान के मलबे और आग की लपटों के बीच घिरे पांचों लोगों को किसी तरह बाहर निकाल आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। उधर, ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर, हादसे की जानकारी पर पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता प्रो. एसपी सिंह बघेल जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों से घटना की जानकारी करने के साथ ही बेहतर उपचार दिलाने के लिए सीएमएस से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें