फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्न टीका समारोह में हर्ष फायरिंग,एक घायल

Sat, 13 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पान सहाय में चल रहे लग्न टीका समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक के सिर में गोली लग गई। इससे युवक लहूलुहान होकर जमीं पर गिर गया। इससे समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लेकिन किसी ने कोई कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पान सहाय निवासी राम बाबू के पुत्र श्याम सुंदर का लग्न टीका समारोह चल रहा था। जैसे ही लग्न टीका समारोह हुआ तभी संजू उर्फ संजय के साथ आए कुछ लोगों ने खुशी में फायरिंग करना शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोली पास ही खड़े थाना उत्तर के कुशवाह नगर निवासी संतोष पुत्र बनवारीलाल के सिर में लग गई।

गोली लगते ही संतोष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। संतोष के गिरते ही लग्न टीका समारोह में चीख पुकार मच गई। समारोह की खुशी पलभर में काफूर हो गई। परिवारीजन उसे तत्काल ही उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन



हर्ष फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस तत्काल की मौके पर पहुंच गई।  लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक उत्तर ने बताया कि हर्ष फायरिंग में एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आएगी तो अभियोग दर्ज करके ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें