रेलवे स्टेशन के समीप अधेड़ का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले कागज के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर ली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिवारीजनों को सौंप दिया।
अधेड़ की मौत की खबर पर मौके पर पहुंचे उसके बेटे मोहन उर्फ नीटू ने मृतक की पहचान चंदन सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी देवनगर थाना दक्षिण के रुप में कर ली। मोहन ने बताया कि उसके पिता चंदन सिंह पिछले काफी समय से रिक्शा चलाते कर देवनगर में किराए के मकान में निवास करते थे।
जबकि वह आगरा में नौकरी करता है। मोहन द्वारा पिता की हत्या की आशंका व्यक्त किए जाने पर पुलिस ने उसके शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि मृतक की मौत बीमारी के कारण हुई है। उसकी हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हो सकी।