फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में सीबीआई दे सकती है दस्तक

Sun, 02 Apr 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
yadav singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यादव सिंह प्रकरण की जांच में जुटी सीबीआई टीम सुहागनगरी में दस्तक दे सकती है। करोड़ों की संपत्ति के वारे-न्यारे करने वाले नोएडा प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह की ससुराल फिरोजाबाद के मोहल्ला दुली में है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के ही संबंध में जानकारी जुटाने के लिए यहां आ सकती है। मामले में खुलासे के दौरान पहले भी यहां आयकर विभाग की टीम ने दस्तक दी थी।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह द्वारा करोड़ों के वारे-न्यारे करने का मामला उजागर होने के बाद ही सुहागनगरी भी सुर्खियों में आ गई थी। मोहल्ला दुली के निवासी चौधरी रामप्रसाद की बेटी कुसुमलता की शादी यादव सिंह के साथ हुई है। सूत्रों के अनुसार यहां ससुराल के पैतृक मकान में ताला लटका हुआ है। मामला उजागर होने के बाद आयकर विभाग की टीम ने भी दस्तक दी थी। उस समय भी यादव सिंह द्वारा बनाई गई फर्जी कंपनियों में फिरोजाबाद के कुछ लोगों के नाम शामिल होने की चर्चा हुई थी। सूत्रों के अनुसार अब सीबीआई टीम के यहां आने की बात हो रही है। टीम यहां यादव सिंह की पत्नी के नाम संपत्तियों की जांच कर सकती हैं।  

पत्नी के साथ यादव सिंह भी ससुराल आते थे
मोहल्ला दुली के बाशिंदों की मानें तो शादी के बाद जब भी कुसुमलता मायके (मोहल्ला दुली)आती तो समाज के ही कई गरीबों की बेटियों की शादी में मदद करती रही। बुआजी के नाम से अधिकतर लोग पुकारते हैं। गरीबों की बेटियों की शादी में नकद मदद के साथ सामान तक दिलवाया। कुसुम के साथ यादव सिंह भी पहले यहां अपनी ससुराल आते थे। कई लोग अब भी उनके करीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें