फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनमणि को घटना स्थल पर ला सकती है सीबीआई

Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पत्नी सारा की हत्या में गिरफ्तार पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी को सीबीआई कभी भी घटनास्थल पर ला सकती है। मंगलवार को सीबीआई के फीरोजाबाद आने की उम्मीद को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे। शाम के बाद अधिकारियों ने मान लिया कि सीबीआई की टीम बुधवार को आ सकती है।
विज्ञापन

अमनमणि त्रिपाठी को सीबीआई ने 25 नवंबर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के साथ ही उसको आठ दिसंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सारा की हत्या के जुड़े तमाम पहलुओं पर पूछताछ शुरू कर दी। सीबीआई द्वारा अमनमणि त्रिपाठी के ट्रांजिट रिमांड लिए जाने के बाद फीरोजाबाद पुलिस को भी इस बात की आशंका है कि सीबीआई कभी भी अमनमणि त्रिपाठी को लेकर सिरसागंज स्थित घटनास्थल पर  पहुंच सकती है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष सिरसागंज भी सक्रिय हो गए। सीबीआई टीम देर शाम तक सिरसागंज स्थित घटनास्थल पर नहीं पहुंची। एसपी देहात अमर सिंह ने बताया कि सीबीआई टीम के साथ अमनमणि के आने की उम्मीद मंगलवार को थी, हो सकता है कि टीम बुधवार को फीरोजाबाद पहुंचे।  सीबीआई ने ने अमनमणि त्रिपाठी को तीन दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें