फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ी गोदाम से हजारों की चोरी

Fri, 28 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर चूड़ी गोदाम में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे के समीप चूड़ी गोदाम का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। गोदाम स्वामी को क्षेत्रीय लोगों की मदद से शुक्रवार सुबह जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर ली।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी सुहाग नगर निवासी संदीप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह चूड़ी का कारोबार करते है। स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे के समीप उनका गोदाम है। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह गोदाम बंदकर घर चले गए। देर रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 56 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय लोगों ने ताले टूटे देखकर संदीप को घटना की जानकारी दी। सूचना पर संदीप और उसके परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें