फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान हंगामा, पुलिसकर्मी को पीटा

विज्ञापन
चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्टेशन रोड पर चलाए गए एक चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार को भाजपा नेता की फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक के घायल होने पर पुलिस से लोगों का विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मी से हाथापाई कर दी। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस भाजपा नेता को थाने ले आई। पुलिस ने सिपाही का मेडिकल कराया गया है।

चेकिंग के दौरान बाइक सवारों के न रुकने पर पुलिस वाले बाइक का पीछा करने दौड़े इसी दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह राजपूत के यहां काम करने वाला श्रमिक नगला चूरा निवासी राहुल साइकिल से घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस का डंडा लगने से वह साइकिल से वह गिर गया। उसकी नाक से खून बहने लगा। राहुल ने जब यह बात फैक्टरी आकर अपने साथियों को बताई तो लोग गुस्से में आ गए। कारखाने से कई लोग स्टेशन रोड माल गोदाम के पास पहुंचे।

राहुल के घायल होने पर इन लोगों का पुलिस से विवाद हो गया। जानकारी मिलने पर कप्तान सिंह राजपूत भी पहुंचे। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई कर दी भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।

हाथापाई करने वाले भाग गए। पुलिस भाजपा नेता को हिरासत में लेकर थाना दक्षिण पहुंच गई। थाने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

पुलिसकर्मियों का आरोप था कि कप्तान सिंह राजपूत के साथ आए तीन लोगों ने पुलिसकर्मी सत्येंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। उसके हाथ में चोट है। उसका मेडिकल कराया गया है।

पुलिस वाले दवाब बनाने लगे कि उन लोगों को सामने लाया जाए जिन्होंने सिपाही को पीटा है। कप्तान सिंह का कहना था कि वह राहुल के अलावा किसी को नहीं जानते। थाने में काफी देर तक भाजपा नेताओं से विवाद होता रहा।
विज्ञापन


बाद में कप्तान सिंह को पुलिस ने थाने से जाने दिया। सीओ संजय वर्मा का कहना है कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें