फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो - ग्रामीण को जिंदा जलाया,उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - ग्रामीण को जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

मंगलवार शाम तक घर नहीं पहुंचा, बुधवार को खंदी में झुलसा पड़ा था
अस्पताल में तोड़ा दम, बेटे ने हत्या का आरोप लगा दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद/जसराना। थाना जसराना के झपारा निवासी ग्रामीण को जिंदा जलाने के बाद उसे संयुक्त चिकित्सालय के पीछे खाई में फेंक दिया। बुधवार सुबह राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया और तहरीर दी है।
विज्ञापन

जसराना के झपारा निवासी सुभाषचंद्र (52) तहसील जसराना में काम करता था। मंगलवार देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि सुभाषचंद्र जली अवस्था में खंदी में पड़े हुए हैं। थाना पुलिस को साथ परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को संयुक्त चिकित्सालय मे भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण फिरोजाबाद रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया। पत्नी ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। सुभाषचंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे विक्रम ने बताया कि गांव में जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। शाम को पिताजी को चार लोगों के साथ देखा था। वह कौन थे इसकी जानकारी नहीं हो सकी। विक्रम ने पिता की जलाकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस पड़ताल कर रही है। एसएचओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सुभाषचंद्र की जलने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक के तीन बेटियां, एक बेटा
जसराना। सुभाषचंद्र के तीन बेटियों में नीरू देवी का विवाह कर दिया। जबकि बेटा विक्रम बीएससी कर रहा है। दो बेटी रूमा देवी और पूनम अविवाहित हैं।

जसराना में सड़क के किनारे खाई में सुभाषचंद्र जली अवस्था में मिला है। कैसे जला इसकी जांच कराने के साथ परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डा. अभिषेक कुमार, सीओ जसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें