फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 45 दुकानों का किया निरीक्षण, 12 दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
स्वीट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की है। बुधवार को विभाग ने रानीकोटला, मलोखर, साईं-खारसी, जब्बल क्षेत्र की 45 दुकानों का औचक निरीक्षण किया जिसमें से 12 दुकानदार ऐसे पाए गए जो बिना लाइसेंस से खाद्य सामान बेच रहे थे। विभाग ने मौके पर ही इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।
वहीं, रानीकोटला व मलोखर में विभाग ने पांच-पांच किलो खराब मिठाई और सब्जियां भी फिंकवाई है।
विभाग के नामित अधिकारी सविता ठाकुर ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े हर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि अगले माह से बिलासपुर में नलवाड़ी मेला भी शुरू होने जा रहा है जिसके चलते विभाग ने लाइसेंस प्रक्रिया की जांच करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि नलवाड़ी मेले से पहले सभी दुकानदार अपने लाइसेंस बना लें या फिर किसी दुकानदार का लाइसेंस रिन्यू होना है तो करवा सकता है। मेले में बिना लाइसेंस से सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
इनसेट...
ऑनलाइन आवेदन करने पर एक माह में मिलेगा लाइसेंस
स्वास्थ्य विभाग की नामित अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अगर कोई दुकानदार ऑनलाइन लाइसेंस बनाना चाहता है तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। दस्तावेज पूरे और जांच प्रक्रिया पूरी होने पर एक माह के भीतर दुकानदार का लाइसेंस विभाग की वेबसाइट पर बनकर तैयार हो जाएगा।
इनसेट...
मिठाई औ सब्जियां फिंकवाई
रानीकोटला, मलोखर, साईं-खारसी, जब्बल में पांच-पांच किलो मिठाई और सब्जियां फिंकवाई गई है। 12 दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाएगा।
सविता ठाकुर, नामित अधिकारी बिलासपुर।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें