फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का आरोपी सोनवीर गिरफ्तार,तमंचा बरामद

विज्ञापन
सुदामा नगर में दो युवको की हत्या के मुख्य आरोपी सोनवीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला सुदामानगर में दो जून को हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी सोनवीर को गुरुवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जलेसर रोड शनि मंदिर के पास से पकड़ है। थाना उत्तर पुलिस एवं एसओजी टीम ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया। रविवार को पैसे के लेन-देन को लेकर थाना उत्तर के सुदामानगर निवासी राकेश, उसके भाई महेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि उसका पिता राजपाल सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। हत्यारोपी सोनवीर बघेल घटना के बाद फरार हो गया था। सोनवीर की गिरफ्तारी को टीमें लगी थी। गुरुवार को उसे शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएचओ उत्तर सतेंद्र सिंह राघव, उप निरीक्षक राजीव कुमार, सचिन कुमार, सोहनलाल, राहुल यादव , आशीष शुक्ला ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। सोनवीर ने पुलिस को बताया उसने मुकेश से चार पांच वर्ष पूर्व 54 हजार रुपया उधार लिए थे। 74 हजार देने के बावजूद 15 हजार रुपये ब्याज के रह गए थे। उसे मांगने मुकेश आया था। मैने पैसे देने में असमर्थता जाहिर की तो मुकेश के भाई राकेश महेश और पिता राजपाल भी आ गए।
विज्ञापन


पैसा देने का दबाव बनाने लगे। पुलिस के अनुसार बकौल सोनवीर उसकी पत्नी नेमा देवी ने समय मांगा तो उसके साथ अभद्रता भी की। इसे देखकर मुझे गुस्सा आ गया और तमंचा लेकर घर की छत पर चढ़ गया। फायरिंग में राकेश एवं महेश घर के बाहर गिर गए जबकि उनके पिता राजपाल अपने घर की ओर चले गए थे। वह तमंचा लेकर फरार हुआ था। पुलिस से बचने के लिए वह छिप रहा था। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सोनवीर को गिरफ्तार करने वाले एसएचओ उत्तर सतेंद्र सिंह राघव एवं एसओजी टीम प्रभारी कुलदीप सिंह के साथ उनकी टीम को 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मुझे उम्मीद नहीं थी वो मर जाएगा
सोनवीर ने बताया मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं जो फायरिंग कर रहा हूं उससे कोई मर जाएगा। मुकेश के दो भाई मारे गए इसका मुझे अफसोस भी है। रुपये के तकादे में पत्नी की बेइज्जती देखकर मैं आपा खो बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें