फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु क्रूरता के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के हटवा गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। प्रतिबंधित पशुओं का वध किए जाने के मामले में इटवा पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य छह आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हटवा में बुधवार को प्रतिबंधित पशु के अवशेष देख गांव के बच्चों ने शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुुट गई। नाराज लोगों ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद सीओ, तहसीलदार व एसओ मौके पर पहुंचे और पशु अवशेष को जांच के लिए भेज दिया। देर शाम पुलिस ने गांव के ही देवकीराम की तहरीर पर छह नामजद सहित तीन अज्ञात पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। एसओ इटवा अवध नरायन यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के करहिया पुल के पास से आरोपी मखानू निवासी भावपुरमीरा, रसीद व मारूफ निवासी हटवा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें