फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में पथराव कर महिला का सिर फोड़ा, गंभीर

विज्ञापन
शिकोहाबाद शंकरपुरी में पथराव में घायल महिला अस्पताल में उपचार कराती हुई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद। गुरुवार सुबह नौ बजे मोहल्ला शंकरपुरी में कुछ लोगों ने एक अनुसूचित जाति की महिला के घर पथराव कर दिया। महिला का सिर फूट गया, जबकि एक युवती के चोट आई। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। गंभीर हालत में महिला को फिरोजाबाद रेफर कर दिया।

मोहल्ला शंकर पुरी में दो पक्षों में विगत लंबे समय से गाली गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ की घटनाएं होती आ रही हैं। आरोप है कि दबंग पक्ष के लोग आए दिन अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। कई बार थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हुई, लेकिन पुलिस ने मामले में ढिलाई बरतते हुए कई मामले में एफआर लगा दी।
विज्ञापन


जब पीड़ित पक्ष ने विवेचक की ओर से छेड़छाड़ और पॉक्सो की धारा हटाने के मामले में दोबारा विवेचना के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया तो आरोपी पक्ष बौखला गया। आरोप है कि गुरुवार सुबह दबंग ने पीड़िता का सहयोग करने वाली अनुसूचित जाति की महिला के घर पथराव कर दिया। जिसमें महिला मीरा (45) निवासी शंकरपुरी गली नंबर एक के सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि एक युवती शकीना के भी चोट आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मीरा का मेडिकल कराया है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामला आपसी झगड़े का है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें