बागेश्वर। पुलिस ने गोमती पुल के पास यातायात नियमों का उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने पर 185/207 एमवी एक्ट में तीन वाहनों और बिना कागजात के वाहन चलाने पर दो वाहनो को सीज किया गया।
शराब पीकर वाहन चलाने पर प्रकाश दफौटी पुत्र पूरन सिंह निवासी बिलौना बागेश्वर, पंकज खेतवाल पुत्र प्रेम सिंह खेतवाल निवासी कठायतबाड़ा, भुवन भट्ट पुत्र पूर्णानंद भट्ट निवासी चंपावत के वाहनों को सीज किया गया। वहीं बिना कागजात के वाहन चलाने पर राहुल कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी नुमाईशखेत और अमित पुत्र राजपाल निवासी नुमाईशखेत बागेश्वर के वाहनों को सीज किया गया।
ओवरलोडिंग पर भूपाल सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सारफाट अल्मोड़ा और दीवान सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर का चालान किया गया।