फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक को पंचायत में मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
गोली लगने के बाद घायल अस्पताल में उपचार कराता हुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पति -पत्नी में चल रहे विवाद के निपटारे के लिए शनिवार रात युवक के ससुरालीजनों ने फोन करके घर बुलाया। पंचायत के दौरान विवाद बढ़ने पर ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली युवक के सीने के नीचे रगड़ती हुई निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लाई, जहां से उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मटसेना के गांव अलहदादपुर सौराम घड़ी निवासी विजय (30) की खेड़ा मोहल्ला में ससुराल है। विजय का पत्नी आरती से विगत छह माह से विवाद चल रहा है। कई बार दोनों के बीच संबंध ठीक करने के लिए वार्ता हो चुकी है, लेकिन दोनों में तनाव बढ़ा हुआ है। विजय का आरोप है कि शनिवार को साले सीटू ने उसे फोन कर पंचायत के लिए घर बुलाया था। उसने बताया कि घर पर दारू पिलाने के बाद उसके साथ मारपीट करने लगे।

उसने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन्होंने उस पर जान से मारने की नीयत से तमंचा से फायर कर दिया, गोली उसके सीने के नीचे से रगड़ा खाती हुई निकल गई। गोली लगने से विजय लहूलुहान हो गया। फायरिंग की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को फिरोजाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें