खड्डा। रविवार की शाम को बाइक की चपेट में आने से मासूम घायल हो गया। बाइक सवार युवक के परिजन और गांव का एक परिवार आपस में भिड़ गए। बाइक सवार युवक के परिजनों ने तोड़-फोड़ और मारपीट की। बाद में पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि घायल मासूम को पहले की परिजन अस्पताल लेकर चले गए थे।
क्षेत्र के भैसहा गांव निवासी महेश निषाद का छह वर्षीय बेटा पीयूष को गांव के ही रहने वाले एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे मासूम घायल हो गया। परिजन घायल मासूम को तत्काल अस्पताल ले गए। इस घटना को देख रहे बगल में हरी प्रसाद के घर लड़की देखने बिहार से रिश्तेदार आए थे।
उन लोगों ने बाइक चालक को नसीहत दी कि धीरे चलाइए व इलाज करा दीजिए। इस पर चालक ने भी कुछ कहा और दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। कुछ दूरी पर ही बाइक सवार युवक का भी घर था। सूचना के बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गया। सूचना मिलते ही खड्डा पुलिस पहुंच गई।
पुलिस को देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने एक युवक पुलिस को हिरासत मेें ले लिया। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि रिश्तेदारी में आए लोगों से मारपीट व घर में तोड़-फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। तहरीर के मुताबिक कार्रवाई होगी।