फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका की हत्यारोपी महिला को भेजा जेल

विज्ञापन
जेल में महिला - फोटो : demo
विज्ञापन
नारखी ( फिराोजाबाद)। थाना नारखी के कोटला में सोमवार को चार वर्षीय बालिका की गला दबाकर हत्या के आरोपी महिला को थाना पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना नारखी के कसबा कोटला निवासी जन्नत (4) की गला दबाकर हत्या उसी के पड़ोसियों ने कर दी थी। बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बालिका की मौत गला दबाने से हुई।
विज्ञापन


इधर बालिका हत्याकांड में उसके पिता रिंकू खां की तहरीर पर पड़ोसी राजकुमार उर्फ राजू, उसकी पत्नी सुनीता देवी बघेल और बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। थाना पुलिस ने हत्यारोपी एक महिला सुनीता देवी को गिरफ्तार किया था। थाना पुलिस ने बालिका की हत्या और षडयंत्र रचने के आरोप में सुनीता देवी को जेल भेज दिया। थाना पुलिस हत्यारोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें