फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालिब नगर में फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का आरोप

विज्ञापन
ुवक सुल्तान का शव पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने पर एकत्रित क्षेत्र के लोगों के साथ सपा नेता खालिद न? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के मोहल्ला गालिब नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बहू एवं उसके मायकेवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ के कोहिनूर रोड गली नंबर 19 निवासी सुल्तान (27) पुत्र जहीर अहमद आठ माह पूर्व परिजन से अलग होकर थाना रसूलपुर के मोहल्ला गालिब नगर एएम पब्लिक स्कूल के पास किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बृहस्पतिवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थिति में उसका शव फांसी के फं दे से लटका मिला। सुल्तान की मौत की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना थाना रसूलपुर पुलिस को दी।
थाना रसूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। इधर, सुल्तान की मौत होने की जानकारी होते ही उसके पिता जहीर अहमद अपने अन्य बेटों के साथ अस्पताल में पहुंच गए। जहीर अहमद ने बताया कि सुल्तान की शादी दो वर्ष पूर्व गालिब नगर निवासी हाजी इकबाल की बेटी सुमइया के साथ हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पति-पत्नी में विवाद होने के बाद बेटे की पत्नी ने ससुरालीजनों के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया युवक के फांसी लगाने से मौत की सूचना मिली है। मृतक के पिता ने यदि तहरीर दी है तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें