फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण एमडीएम के लिए रसोइयों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा परिषदीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) पकाने वाली रसोइयों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार सुबह अरांव ब्लाक की रसोइयों को गुणवत्तापूर्ण भोजन पकाने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि विद्यालय की रसोई साफ-सुथरी रखें। सब्जियां काटने से पहले उसे अच्छे से साफ करें। तेल, मसाला, नमक, दाल, आटा पैकेट में ही खरीदें। उन्होंने बताया कि भोजन को ढककर ही पकाएं ताकि पोषक तत्व भोजन में ही संरक्षित रहें। साथ ही भोजन पकाते समय अंगूठी न पहनें व कलाई पर साफ रूमाल बांधे। ताकि भोजन को संक्रमण से बचा सकें।
बीएसए कुशवाह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे जनपद में आयोजित किया जाएगा। रसोइयों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। तभी भोजन की गुणवत्ता अच्छी रहेगी और संक्रमण से भी बचाया जा सकेगा। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए नामित संस्था एसडी सर्टिफिकेशन द्वारा रसोइयों और सहायक को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान एफएसओ विनय कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें