फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मटसेना के दोंकेली निवासी युवक सोमवार को सुबह शौच को गया तो मक्खनपुर क्षेत्र के शिवगंगा होटल के पीछे बने सूखे कुएं में गिर गया। पांच घंटे बाद होश में आने पर उसने फोन से परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने उसे दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। उसके चोट लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना मटसेना के गांव दौकेली निवासी गिरीश (35) पुत्र निहाल सिंह कुशवाह थाना मक्खनपुर क्षेत्र के शिवगंगा होटल के पास पंचर जोड़ने की दुकान संचालित करता है। सोमवार सुबह करीब छह बजे शौच के लिए होटल के पीछे खेतों की ओर जा रहा था। शौच को जाने के दौरान वह अचानक पास में खड़ी घास होने के कारण उसे कुंआ दिखाई नहीं दिया और करीब अस्सी फीट गहरे कुंआ में गिर गया। करीब पांच घंटे के बाद उसे होश आया तो उसने मोबाइल से खुद के कुंआ में गिरने की सूचना ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला। कुए में गिरने के दौरान उसके हाथों एव पैंरों में चोट लग गई। घायल को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।