फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदार का कनेक्शन काटने गई टीम के साथ मारपीट, अभद्रता

विज्ञापन
शिकोहाबाद- घटना के बाद थाना पहुंचे पीड़ित विद्युत कर्मचारी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बकायेदार का कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम के साथ सभासद और बकायेदार ने मारपीट कर दी। इस दौरान जमकर कहासुनी हुई। सभासद ने विद्युत टीम के सदस्यों को दोबारा मोहल्ले में न आने की धमकी दी। घटना की जानकारी पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। जानकारी पर एसडीओ ने थाने पहुंचकर बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ सभासद समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बड़ा बाजार निवासी विनीत कुमार ने विगत 12 वर्ष तक बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया था। सोमवार को विभागीय कर्मचारी प्रेमकिशोर, विनीत चौहान, अतुल कुमार, रोहित कुमार, मंगल चौहान डिसकनेक्शन टीम के सदस्य विनीत के घर का कनेक्शन काटने पहुंचे। इस पर बकायेदार ने विरोध जताया। घटना की जानकारी पर सभासद मोहित भी मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया और विद्युत टीम का विरोध जताने लगा। कहासुनी के बाद मौके पर हंगामा हो गया। आरोप है कि सभासद मोहित बंसल, उसके भाई कन्हैया बंसल और बकायेदार विनीत ने विद्युत टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि एक कर्मचारी का मोबाइल और डायरी छीनकर जमीन पर फेंक दिया। हंगामा बढ़ते देखकर विद्युत कर्मचारी लौट आए। इधर, घटना की जानकारी पर विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर एसडीओ मुनीष कुमार, अवर अभियंता और कर्मचारियों के साथ थाना पहुंचे और तहरीर दी। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
--------
विद्युत विभाग द्वारा बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था लेकिन बकायेदारों के साथ ही कर्मचारी दुकान पर पहुंचे और चेकिंग करने लगे। दुकानों की त्योहार के बाद चेकिंग करने की बात कही, तो कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों से आईडी दिखाने को कहा तो कर्मचारी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। उनके साथ विभाग का कोई अधिकारी नहीं था। कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट हो गई। हम भी कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देेंगे। मोहित बंसल, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें