फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता की फांसी लगाने से मौत, मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
गीता देवी (फांसी लगाकर की आत्महत्या) - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के शंकरपुर निवासी आशा कार्यकर्ता की फांसी लगाने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे भाई ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शंकरपुर निवासी आशा कार्यकर्ता गीता देवी (26) पत्नी रामहरि का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के पीछे फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर परिजन गीता को फंदे से उतारकर उपचार के लिए ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत की जानकारी पर मृतका का भाई नसीरपुर निवासी विनोद कुमार पहुंच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन शादी के बाद से पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने के कारण बहन की पति, उसके भाई, बहन, सास एवं चचिया ससुर ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि गीता की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक बेटा राघव (चार) एवं बेटी छाया (पांच) है। एसओ बसई मोहम्मदपुर सारदेव सिंह का कहना है कि महिला की फांसी लगाने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें