फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गत पकड रही मनरेगा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में मनरेगा एक्सप्रेस अब गति पकड़ रही है। लॉकडाउन के चलते करीब डेढ़ माह तक बंद रहे मनरेगा कार्यों को गत आठ मई से दोबारा शुरू किया गया है। मनरेगा कार्यों के लिए नए और प्रवासी श्रमिकों के जॉबकार्ड बनाने का काम भी किया जा रहा है। तीन दिन चले अभियान के दौरान जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 592 लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए।
विज्ञापन

मनरेगा एक्सप्रेस को गति प्रदान करने एवं प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए जॉब कार्ड बनाए जा रहे हैं। तीन दिन तक चले विशेष अभियान में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 592 लोगों के जॉब कार्ड बनाए गए। इनमें बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों की संख्या भी अच्छी खासी है। मनरेगा के तहत खाई खोदाई, तालाब और नहर जीर्णोद्धार, मेढ़बंदी आदि कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से चले विशेष अभियान के दौरान अरांव ब्लॉक में 39, एका में 48, फिरोजाबाद में 81, जसराना में 89, खैरगढ़ में 148, मदनपुर में 42, नारखी में 56, शिकोहाबाद में 26 और ब्लॉक टूंडला में 63 लोगों के लिए जॉब कार्ड बनाए गए। सीडीओ नेहा जैन ने श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए करीब 1934 मस्टररोल भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें