फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम हास्पिटल में मारपीट, समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित ओम हास्पिटल में हुए विवाद में पीड़ित ने तहरीर दे दी थी। पुलिस ने मौके से दो बाइक बरामद की। हालांकि देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना दक्षिण के स्टेशन रोड स्थित ओम हास्पिटल में शुक्रवार शाम मरीज के तीमारदार खुले पैसों को लेकर काउंटर पर बैठे स्टाफ देवेंद्र निवासी बदनपुर, नारखी के साथ मारपीट कर दी। बाद में खुद को घिरा देखकर वह बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। मामले में देवेंद्र ने मारपीट करने वाले मोहल्ला गढ़ैया निवासी भाइयों के तहरीर दे दी। हालांकि देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि स्टेशन रोड पर स्थित ओम हास्पिटल में मारपीट के मामले में देर रात दोनों पक्षों में ही समझौता हो गया है। इसके कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें